ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज: पहली बार हर प्रखंड में तैनात होंगे अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, इतने पदों पर होगी नियुक्ति

Bihar News: बिहार सरकार राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति करने जा रही है। इसके साथ ही विभाग में 1076 पदों पर बहाली होगी।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। 


विभाग का लक्ष्य दिसंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कुल 1076 पदों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को भेज दी है।


विभाग के अनुसार भर्ती में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 6 पद, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 487 पद, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय/निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) – 8 पद, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) – 14 पद, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) – 524 पद, छात्रावास प्रबंधक – 37 पद  शामिल हैं।


राज्य सरकार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण भी इस वर्ष पूरा कराने की तैयारी में है। वर्तमान में दरभंगा और किशनगंज में दो अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वहीं कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।


अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू कर दी गई है। विभाग जल्द ही सभी मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता