ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

बिहार में बदलेगी रेशम उद्योग की किस्मत, अब टेक्सटाइल्स में छात्र कर सकेंगे B.Tech.

DESK: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम

बिहार में बदलेगी रेशम उद्योग की किस्मत, अब टेक्सटाइल्स में छात्र कर सकेंगे B.Tech.
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान में 4 वर्षीय तीन अलग-अलग बी. टेक. कोर्सेज शुरू कराने के संदर्भ में बातचीत की। 


गौरतलब है कि भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान, रेशम और वस्त्र प्रक्षेत्र का बिहार का एकमात्र उच्च स्तरीय तकनीकी संस्थान है। जहां उद्योग विभाग के द्वारा संचालित इस संस्थान में पूर्व में 4 वर्षीय  बी. टेक. ( B.Tech.) कोर्सेज की पढ़ाई होती थी।


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन अब इस संस्थान में Silk Technology, Textile Technology और Textile Chemistry में 4 वर्षीय B.Tech Courses प्रारंभ कराने के लिए प्रयासरत हैं। 


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर शाहनवाज हुसैन ने यह मांग की है कि  भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान में Silk Technology, Textile Technology और Textile Chemistry में 4 वर्षीय B.Tech Courses एनआईटी (NIT), पटना के Textile संकाय के रुप में विकसित करते हुए शुरु कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ।


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान में बी. टेक. कोर्सेज की पढ़ाई शुरू होने से न सिर्फ बिहार के युवाओं के लिए प्रशिक्षण पाकर रोजगार के लिए तैयार होने के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होंगे।


बल्कि बिहार में रेशम और वस्त्र उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रशिक्षित कर्मियों की जरुरत पूरी होगी। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार का भागलपुर सिल्क सिटी के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध है। अगर यहां के प्रतिष्ठित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान की चमक लौटती है तो सिल्क सिटी भागलपुर की भी चमक बढ़ेगी ।