ब्रेकिंग
जमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार में 4026 निजी स्कूल को नोटिस, लापरवाही पर यू डायस कोड होगा बंद

PATNA: बिहार के सैकड़ों निजी स्कूल बार बार निर्देश देने के बाद भी अपना यू डायस रिपोर्ट को दर्ज नहीं कर रहे हैं. जिस वजह से राज्य के 4026 निजी स्चूलों पर अब गाज गिरने वाली है.

बिहार में 4026 निजी स्कूल को नोटिस, लापरवाही पर यू डायस कोड होगा बंद
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: बिहार के सैकड़ों निजी स्कूल  बार बार निर्देश देने के बाद भी अपना यू डायस रिपोर्ट को दर्ज नहीं कर रहे हैं. जिस वजह से राज्य के 4026 निजी स्चूलों पर अब गाज गिरने वाली है. बता दें यू-डायस 2022-23 में  बच्चों के आंकड़ों की जानकारी नहीं देने वाले स्कूलों के यू-डायस कोड को रद्द करने की तैयारी की जा रही है. जिसमें पटना जिले के सबसे ज्यादा 401 स्कूल शामिल हैं.


इसके साथ ही भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और गोपालगंज के 2-2 से अधिक निजी स्कूलों पर भी कार्रवाई होगी. वहीं अन्य जिलों के भी 50 से 100 निजी स्कूल को नोटिस जारी किया गया है. सभी प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा स्कूलों को बच्चों के GG 15 दिनों से निजी आंकड़ों की जानकारी यू-डायस में भरने को कहा जा रहा है. लेकिन अभी तक ज्यादातर स्कूलों ने यू-डायस भरना भी शुरू नहीं किया है. ऐसे स्कूल पर कार्रवाई करने का आदेश मिला है. प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बता दे यू-डायस कोड रद्द किये जाने की जानकारी शुक्रवार से निजी स्कूलों को उनका दी जाने लगी है.


बता दें शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी सरकारी और निजी स्कूलों को UDISE भरने का आदेश दिसंबर, 2022 में ही दिया गया था. साथ ही CBSE ने भी सभी स्कूलों को इसे जल्द से जल्द भरने को कहा था. जिसके लिए CBSE की वेबसाइट पर भी पहली बार नोटिफिकेशन जारी किया गया था. 


यू-डायस कोड खत्म तो मान्यता भी रद्द

मालूम हो कि CBSE और ICSI के द्वारा सभी स्कूलों को UDISE कोड अनिवार्य किया गया है. स्कूल को मान्यता लेने के लिए यू-डायस कोड जरूरी है. इसलिए अगर किसी स्कूल का यू-डायस कोड को रद्द किया जाता है तो इनकी CBSE और ICSI की मान्यता भी खत्म हो जाएगी. बता दे UDISE कोड शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया जाता है. यह देशभर के सभी स्कूलों के बारे में एक डेटाबेस है. जिससे सभी राज्यों के स्कूलों के बारे में जानकारी लिया जा सकता हैं.



टैग्स