ब्रेकिंग
बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...

कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानी

Success Story: मुजफ्फरपुर के सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. सीवान से निकलकर IIT दिल्ली और फिर UPSC के जरिए IPS बनने तक का उनका सफर भी खास रहा है. यह सम्मान कब और कहां दिया जाएगा...

कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानी
Ramakant kumar
4 मिनट

Success Story: मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी की कहानी उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें किसी एक असफलता के बाद लगता है कि उनका सपना अब पूरा नहीं होगा. कभी 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले मोहिबुल्लाह ने आगे चलकर IIT दिल्ली से बीटेक किया और फिर UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर IPS बने. अब उनकी इसी उपलब्धि और लोकसेवा से जुड़े काम के लिए उन्हें अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.


13 दिसंबर को फ्लोरिडा में होगा सम्मान

मोहिबुल्लाह अंसारी को 13 दिसंबर 2026 को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टाम्पा में सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान सातवें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट-2026 के दौरान दिया जाएगा. आयोजक संस्था एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट यूएसए इंक की ओर से जारी पत्र में उनके पुलिस सेवा, नेतृत्व, ईमानदारी और समाज कल्याण के क्षेत्र में योगदान का जिक्र किया गया है.


सम्मान समारोह Sheraton Tampa Brandon Hotel में आयोजित होना है. आयोजकों ने मोहिबुल्लाह अंसारी को कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया है.


प्री-बोर्ड में हुए थे फेल 

मोहिबुल्लाह अंसारी मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं. उनकी पढ़ाई के शुरुआती दौर में एक समय ऐसा भी आया जब 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इसी दौरान उनके पिता की एक बात ने उन्हें पढ़ाई को लेकर गंभीर होने के लिए प्रेरित किया.


रिजल्ट खराब आने पर पिता ने उनसे कहा था कि अगर IIT जाने का सपना देख रहे हो तो पहले पास होने लायक नंबर लेकर आओ. इस बात का उन पर ऐसा असर हुआ कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाना शुरू कर दिया.


JEE पास कर IIT दिल्ली पहुंचे

इसके बाद मोहिबुल्लाह ने JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा पास की और वर्ष 2011 में IIT दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया. यहां से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी शुरू की.


लेकिन नौकरी में उनका मन नहीं लगा. कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी करने का फैसला किया. इसके बाद उनकी जिंदगी का अगला लक्ष्य सिविल सेवा में जाना बन गया.


तीन बार असफल हुए, चौथे प्रयास में मिली सफलता

मोहिबुल्लाह अंसारी ने वर्ष 2015 में दिल्ली जाकर UPSC की तैयारी शुरू की. शुरुआत आसान नहीं रही. लगातार तीन प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी और अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ते रहे.


आखिरकार वर्ष 2021 में उनकी मेहनत रंग लाई. उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 381 हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए.


IPS बनने के बाद मोहिबुल्लाह अंसारी ने पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारी संभाली और वर्तमान में मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी के पद पर तैनात हैं. अब दिसंबर में उन्हें अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किया जाना है.


प्री-बोर्ड में खराब प्रदर्शन से लेकर IIT दिल्ली में पढ़ाई, UPSC के तीन असफल प्रयासों से लेकर IPS बनने तक का उनका सफर बताता है कि शुरुआती नाकामी किसी की पूरी कहानी तय नहीं करती. लगातार कोशिश और अपने लक्ष्य पर टिके रहना आगे का रास्ता बदल सकता है.