ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Best Engineering College in India: बिना JEE परीक्षा के मिलता है इन बीटेक कॉलेज में एडमिशन, यहां देखें नाम

Best Engineering College in India: देश में ऐसे भी कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जो बेस्ट माने जाते हैं और वहां बिना जेईई परीक्षा के ही छात्रों का एडमिशन बीटेक में होता है।

Best Engineering College in India
Best Engineering College in India
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Best Engineering College in India: अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। देश भर में इसी रिजल्ट के आधार पर  छात्रों का एडमिशन देश के एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) संस्थानों में होगा। तो अब आइए जानते हैं देश के उन बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में, जहां बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को जेईई परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं पड़ती। 


सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है कि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस को बिट्स पिलानी कहा जाता है। यहां बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को जेईई की परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं होती बल्कि यह कॉलेज बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT) लेता है और उसी के आधार पर यहां छात्रों को एडमिशन मिलता है।


महाराष्ट्र के पुणे में स्थित इस प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की गिनती देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में होती है। यहां भी बीटेक में ए़डमिशन के लिए जेईई पास करने की जरूरत नहीं होती। यह कॉलेज भी अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट लेता है, जिसे महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा यहां डायरेक्ट कोटा के जरिए भी छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। 


अगर आप बिना जेईई पास किए अच्छे कॉलेज से बीटेक करना चाहते हैं तो इसके लिए तमिलनाडु का वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेस्ट है। यह कॉलेज एक एंट्रेंस टेस्ट लेता है, जिसे वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (VITEEE) के नाम से जाना जाता है।  इस कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और बायो टेक्नोलॉजी आदि सब्जेक्ट में बीटेक कर सकते हैं.


यह कॉलेज भी तमिलनाडु में स्थित है। यहां बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट देना होता है, जिसका आयोजन कॉलेज खुद करता है। उसके बाद मेरिट के आधार पर छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। यहां केमिकल इंजीनियरिंग से लेकर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, जेनेटिक इंजीनियरिंग और डेटा इंजीनियरिंग आदि सब्जेक्ट से बीटेक कर सकते हैं.


इधर, कर्नाटक में स्थित इस कॉलेज में भी बीटेक में छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन मिलता है। इसे मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट के नाम से जाना जाता है। यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से लेकर डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग आदि में बीटेक किया जा सकता है।