ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

आज जारी होगा 67वीं बीपीएससी PT परीक्षा का रिजल्ट, पांच लाख के करीब अभ्यर्थी हुए थे शामिल

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, आज के दिन ही आयोग के तरफ से प्रारंभिक परी

आज जारी होगा 67वीं बीपीएससी PT परीक्षा का रिजल्ट, पांच लाख के करीब अभ्यर्थी हुए थे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, आज के दिन ही आयोग के तरफ से  प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।


बता दें कि, कुछ दिन पहले बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से अपना कैलेंडर जारी किया था। जिसमें 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की तिथि 14 नवंबर यानी आज की तारीख दी गई है। वहीं इस कलेंडर के मुताबिक बीपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर को किया जाएगा। जबकि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। इसके बाद सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए 29 मार्च से उपस्थित होना होगा। फाइनल रिजल्ट 28 मई 2023 को जारी किया जाएगा।


गौरतलब हो कि 67वीं बीपीएससी परीक्षा में लगभग पांच लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिन्हें अब अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार आज शाम तक रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है। वहीं,  प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के उपरांत बीपीएससी के द्वारा 68वीं भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसका नोटिफिकेशन बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा।