ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

28 जनवरी से बिहार में सेना की खुली भर्ती, इन जिलों के युवा हो सकते हैं शामिल

MUZAFFARPUR : सेना में जाकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, 28 जनवरी से 8 फरवरी तक बिहार में सेना की खुली भर्ती होने जा रही है. इसमें बिहार के

28 जनवरी से बिहार में सेना की खुली भर्ती, इन जिलों के युवा हो सकते हैं शामिल
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : सेना में जाकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, 28 जनवरी से 8 फरवरी तक बिहार में सेना की खुली भर्ती होने जा रही है. इसमें बिहार के आठ जिलों के नौजवानों को शामिल होने का मौका मिलेगा. 

इसे लेकर मुजफ्फरपुर स्थित आर्मी रिक्रुटमेंट सेंटर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढी, शिवहर, पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण, समस्तीपर और मधुबनी के युवा इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं. 

इसके लिए सभी जिलों से करीब 50 हजार युवकों नें आवेदन किया है. सेना नें बहाली प्रक्रिया का डिटेल www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है. इस भर्ती रैली में 28 जनवरी के 30 जनवरी तक टेक्निकल पद के लिए और उसके  31 जनवरी से 5 फरवरी तक जीडी बहाली की प्रक्रिया चलेगी. 6-8 फरवरी तक सोल्जर ट्रेड मैन की बहाली होगी.
इस बहाली को लेकर सेना के तरफ से कहा गया है कि इस बहाली में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है, इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और  किसी भी आवेदक को किसी बिचौलिए या बाहरी के झांसे में आने की जरुरत नहीं है.