ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सोने-चांदी की कीमतों में सुनामी! 10 ग्राम सोना रिकॉर्ड 86,430 रुपये पर, चांदी भी 97,000 के पार

सोने और चांदी की कीमतें आज (19 फरवरी 2025) आसमान छू गईं! निवेशकों और गहनों के शौकीनों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है, क्योंकि सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।

Gold rate high
Gold rate high
© Social Media
User1
2 मिनट

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 740 रुपये उछलकर 86,430 रुपये हो गई है, जो अब तक का सबसे महंगा स्तर है। इससे पहले, 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपये का ऑल-टाइम हाई बनाया था। चांदी भी तेजी में है। एक किलो चांदी की कीमत 967 रुपये बढ़कर 97,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले, चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई छुआ था।

इस साल कितना बढ़ चुका है सोना-चांदी?

1 जनवरी 2025 से अब तक सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। सोना 1 जनवरी को 76,162 रुपये पर था। जबकि 19 फरवरी को 86,430 रुपये पर पहुंच गया है। यानि सोने में इस साल ₹10,268 की बढ़त रही है। वहीं 1 जनवरी 2025 करे चांदी 86,017 रुपये पर थी जो आज यानि 19 फरवरी को 97,000 रुपये पर पहुंच गई है। चांदी में इस साल ₹10,983 की बढ़त हुई है। यानी सिर्फ 50 दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में करीब 10,000 रुपये की तेजी आ चुकी है।




टैग्स