ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सेंसेक्स में 203 अंक की गिरावट, निफ्टी भी दबाव में, लेकिन स्मॉलकैप और मिडकैप में उम्मीद की झलक

भारतीय शेयर बाजार में आज (20 फरवरी) मिश्रित कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई, जबकि बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप में अच्छा उछाल देखने को मिला।

Share Market Down
Share Market Down
© Social Media
User1
2 मिनट

आज यानि 20 फरवरी 2025 को सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 75,735 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 19 अंकों की गिरावट आई और यह 22,913 के स्तर पर समाप्‍त हुआ। आज के कारोबारी दिन में बैंकिंग, आईटी, फार्मा और एफएमसीजी जैसे प्रमुख सेक्टर में दबाव देखने को मिला। इन सेक्टरों में गिरावट ने बाजार को प्रभावित किया, और नतीजतन प्रमुख इंडेक्स में कमजोरी नजर आई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि बाकी 15 शेयरों में तेजी आई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 28 शेयरों में उछाल आया।

बाजार की स्थिति:

सेंसेक्स: 75,735 (-203 अंक, 0.27%)

निफ्टी: 22,913 (-19 अंक, 0.09%)

BSE मिडकैप: 40,854 (+478 अंक, 1.18%)

BSE स्मॉलकैप: 46,054 (+599 अंक, 1.32%)

जहां एक ओर सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही, वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने निवेशकों को थोड़ा सा राहत दी। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 599 अंक चढ़कर 46,054 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स भी 478 अंक बढ़कर 40,854 पर समाप्‍त हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में श्रीराम फाइनेंस, NTPC और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

  • - श्रीराम फाइनेंस: 580.10 रुपये (+22.30, 4.00%)
  • - NTPC: 325.05 रुपये (+10.25, 3.26%)
  • - महिंद्रा एंड महिंद्रा: 2,832.35 रुपये (+74.95, 2.72%)

वहीं, निफ्टी के टॉप लूजर्स में HDFC बैंक, मारुति सुजुकी और टेक महिंद्रा शामिल रहे, जिनमें गिरावट देखी गई।

  • - HDFC बैंक: 1,685.95 रुपये (-41.25, -2.39%)
  • - मारुति सुजुकी: 12,420.00 रुपये (-266.15, -2.10%)
  • - टेक महिंद्रा: 1,657.00 रुपये (-28.80, -1.71%)
टैग्स