ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

HOLI 2025: होली में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम

HOLI 2025: होली आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और देश में सभी लोग होली का उत्सव धूमधाम से मनाने वाले हैं. वहीं होली के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद होंगे...जानें

HOLI 2025
होली में बैंक बंद
© google
Viveka Nand
3 मिनट

HOLI 2025: होली आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और देश में सभी लोग होली का उत्सव धूमधाम से मनाने वाले हैं। वहीं होली के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद होंगे। इस कारण अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है, तो उसे समय से पहले ही निपटा लें। हमारे देश में होली का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग डेट पर मनाया जा रहा है। जिसके कारण अलग-अलग राज्यों के बैंक होली के कारण अलग-अलग दिन बंद रहेंगे।


जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को होलिका दहन होगी और दो दिन मनाया जायेगा। जिस कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होली मनाया जायेगा। वहीं ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण 14 मार्च को कन्या राशि में लगने जा रहा है। लेकिन भारत में ग्रहण अदृश्य है। 13 मार्च से फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत होगी। 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर फाल्गुन पूर्णिमा समाप्त होगी। इसके लिए 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। हालांकि, होलिका दहन भद्रा के चलते मध्य रात्रि में किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।


बता दें इस साल देश में बैंक 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को बंद रहने वाले हैं। होलिका दहन सभी राज्यों में 13 मार्च को ही होगा, इस दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल और झारखंड में बैंक में बंद रहने वाले हैं। हालांकि बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। वहीं देश के कई राज्यों में 14 मार्च को होली मनाई जा रही है। इस दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और केरल इत्यादि में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले होंगे।


वहीं 15 मार्च के दिन भी कई राज्यों में होली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा इस दिन थर्ड सैटरडे भी है, इसलिए इस दिन अन्य राज्यों के बैंकों में भी छुट्टी रहेंगी। बिहार में सरकारी कार्यालयों, बैंकों और स्कूलों में लगातार तीन दिन 14, 15 और 16 मार्च को छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी सरकारी या बैंकिंग काम निपटाना है, तो 13 मार्च तक का समय है।इसके बाद सीधे 17 मार्च को कार्यालय और बैंक खुलेंगे।