ब्रेकिंग
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Petrol Diesel Price India: पांच राज्यों में चुनाव के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए..

Petrol Diesel Price India: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल पार पहुंचने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, जबकि पड़ोसी देशों में ईंधन महंगा हो गया है।

Petrol Diesel Price India
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Petrol Diesel Price India: देश के पांच राज्यों के चुनाव के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। आज 30 अप्रैल सुबह 6 बजे सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतें अपडेट कीं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है। अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चा तेल 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड भी इसी स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। युद्ध से पहले कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं WTI क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।


सरकार ने उन अटकलों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को भी फर्जी बताया गया है, जिसमें पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का आदेश बताया जा रहा था। पीआईबी फैक्ट चेक ने साफ किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।


कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर कई पड़ोसी देशों पर दिख रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल 133.56 रुपये, चीन में 125.71 रुपये, श्रीलंका में 135.13 रुपये, नेपाल में 137.13 रुपये, बांग्लादेश में 107.78 रुपये, म्यांमार में 147.25 रुपये और भूटान में 102.78 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता