ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

केंद्र सरकार की नई योजना: देशभर के नागरिकों के लिए 'यूनिवर्सल पेंशन स्कीम'

भारत में जहां पेंशन योजना केवल संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों तक सीमित रही है, वहीं अब केंद्र सरकार एक ऐतिहासिक कदम उठाने की तैयारी में है।

Universal Pension Scheme
Universal Pension Scheme
© Social Media
User1
4 मिनट

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की घोषणा के बाद, देश के सभी नागरिकों को अब पेंशन की सुविधा मिलेगी और विशेष रूप से उन लोगों को भी फायदा होगा जो अब तक पेंशन स्कीम से वंचित थे, जैसे गैर-संगठित क्षेत्र के कर्मचारी, गिग वर्कर्स, घरेलू स्टाफ, और कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोग। इस कदम से पेंशन की पहुंच उन तक होगी, जो अभी तक इसके लाभ से बाहर थे।

नई पेंशन स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अब वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ-साथ स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार इस स्कीम को लेकर प्रपोजल डॉक्यूमेंट्स तैयार कर रही है, जिसके बाद इसे विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इस कदम से देशभर के लाखों नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का एक मजबूत तंत्र मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्कीम मौजूदा पेंशन योजनाओं से काफी अलग होगी, क्योंकि इसमें सरकार कई अलग-अलग पेंशन स्कीमों को मिलाकर एक यूनिवर्सल पेंशन स्कीम बनाएगी। इसका उद्देश्य यह होगा कि यह स्कीम स्वैच्छिक रूप से किसी भी नागरिक के लिए एक सुरक्षित विकल्प के रूप में कार्य करे, जो पूरे देश के लिए एक समान हो।

कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर यह यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लागू होती है, तो नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) का क्या होगा? सूत्रों के अनुसार, यह स्कीम नेशनल पेंशन स्कीम को रिप्लेस नहीं करेगी और न ही उसमें मर्ज होगी। यानी, NPS पर इस नई स्कीम का कोई असर नहीं पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि जो लोग पहले से NPS में निवेश कर रहे हैं, वे इसे जारी रख सकते हैं और साथ ही यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का भी लाभ उठा सकते हैं।

भारत में पहले से ही कुछ पेंशन योजनाएं चल रही हैं, जैसे कि अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) और प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना। इनमें से अटल पेंशन योजना के तहत व्यक्ति को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। वहीं, PM-SYM योजना में रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार और मजदूरों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये का पेंशन मिलता है।

इस नई योजना से गैर-संगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव होगा। अब तक यह लोग पेंशन योजनाओं से वंचित थे, लेकिन इस यूनिवर्सल स्कीम के तहत उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले, घरेलू कामकाजी, और गिग वर्कर्स के लिए यह स्कीम एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।

इसके अलावा, सरकार द्वारा इस नई योजना का उद्देश्य पेंशन योजना की सुविधाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति अपने बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा से वंचित न रहे।

टैग्स