ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

budget 2025: ST/SC के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, लाखों महिलाओं को मिलेगा 2 करोड़ रुपए तक का फायदा

budget 2025 time : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा केंद्रीय बजट आज शनिवार (01 फरवरी) को पेश किया गया। निर्मला सीतारमण ने किसानों, युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए।

budget 2025 time
budget 2025 time
© budget 2025 time
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां लगातार बजट पेश कर रही हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में वित्त वर्ष 2026 के लिए अनुमान लगाया गया था कि भारत का GDP ग्रोथ 6.3-6.8 प्रतिशत रहेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में किसानों, युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए। 


वित्त मंत्री ने अपने भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 सालों में 'पहली बार उद्यमी' ( 'First Time Entrepreneur' ) योजना के तहत एससी/एसटी समुदायों की 5 लाख महिलाओं को 2 करोड़ तक के ऋण से लाभान्वित किया जाएगा। घोषणा की है कि सभी सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल मेडिकल कॉलेजों में दस हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी और अगले पांच सालों में 75,000 सीटें जोड़ी जाएंगी। 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा। कुछ दिनों पहले से ही इस बात की चर्चा चल रही थी कि इस बार के बजट में इनकट टैक्स स्लैब में बदलाव किए जा सकते हैं। सीतारमण ने घोषणा की है कि सभी सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल मेडिकल कॉलेजों में दस हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी और अगले पांच सालों में 75,000 सीटें जोड़ी जाएंगी।


वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा दिया जाएगा। इसी के साथ वीजा नियम आसान किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि कैंसर को मात देने के लिए डे केयर कैंसर केंद्र खोले जाएंगे।  पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसी के साथ देश के 88 एयरपोर्ट से छोटे शहरों को जोड़ा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी।6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी।