बिहारदरभंगा से दिल्ली-मुंबई जाने के लिए सस्ती दरों पर मिलेंगे नए विकल्प, ये एयरलाइंस शुरू करने जा रही नई उड़ानें
दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस अप्रैल से दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करेगी। समर शेड्यूल में अकासा के विमानों का परिचालन तय हो गया है। दिल्ली रूट पर उड़ान के लिए स्लॉट मिल चुका है, बुकिंग भी शुरू हो गई है।











