ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Patna high court : पटना हाईकोर्ट के पांच वकील जज बनेंगे, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

Patna high court : पटना हाईकोर्ट में पांच नये जज बनेंगे. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जजों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इन जजों की नियुक्ति होगी.

Patna high court
patna high court
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna high court : पटना हाईकोर्ट के पांच सीनियर एडवोकेट को जज बनाने का रास्ता साफ हो गय़ा है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन वकीलों को जज बनाने की मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही ये सभी जज बन जायेंगे.

इन वकीलों का हुआ चयन

दरअसल पटना हाईकोर्ट की कॉलेजियम ने पिछले महीने ही इन वकीलों को जज बनाने की सिफारिश की थी. पटना हाईकोर्ट के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक हुई. देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में पांच वकीलों को जज बनाने की मंजूरी दी गयी.


जिन वकीलों को जज बनाने की मंजूरी दी गयी है उनमें अधिवक्ता आलोक कुमार सिन्हा, रीतेश कुमार, सोनी श्रीवास्तव, सौरेंद्र पांडेय और अंशुल राज के नाम शामिल हैं. हालांकि उन्हें जज बनाने की सिफारिश पर आखिरी मुहर केंद्र सरकार को लगानी है. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही ये सारे अधिवक्ता जज बन जायेंगे.


जजों की कमी पूरी होगी

फिलहाल पटना हाईकोर्ट जजों की कमी से जूझ रहा है. पटना हाईकोर्ट में अभी जजों के 53 स्वीकृत पद हैं. लेकिन यहां सिर्फ 34 जज तैनात हैं. पांच नये जजों की नियुक्ति के बाद कुल संख्या 39 हो जायेंगी. ऐसे में मुकदमों का बोझ झेल रहे पटना हाईकोर्ट में केसों के निपटारे की रफ्तार बढ़ेगी.