ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Mahakumbh 2025 : वीकेंड पर फिर बढ़ने लगी भीड़, 6 लोगों की सीट पर 18 सवार; पटना जंक्शन पर मची अफरा -तफरी

Mahakumbh 2025 : श्रद्धालुओं की आस्था का आलम यह है कि लगातार सातवें दिन एक करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र संगम में स्नान किया। आज भी लोग उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं।

Mahakumbh 2025
© social media
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ अब समाप्ति की तरफ अग्रसर हैं। इसके बाद भी संगम स्नान करने वाले लोगों की भीड़ कम कम होता हुआ नगर नहीं आ रहा है। वीकेंड के समय ट्रेनों में जमकर भीड़ देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब ताजा घटना पटना जंक्शन में देखने को मिला है। जहां पटना जंक्शन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर मगध एक्सप्रेस के आने के साथ ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद रही। 


कोई खिड़की से घुसा तो कोई दरवाजे पर एक दूसरे को धकियाते हुए। इस बीच प्लेटफॉर्म पर एक महिला और एक युवती गिर पड़ी। ट्रेन में घुसने के चक्कर में दर्जनों यात्री महिला और एक युवती को रौंदते हुए बोगी के दरवाजे पर जोर आजमाइश करने लगे। इसी बीच आरपीएफ की नजर गिरी दो महिला यात्रियों पर पड़ी और उन्हें भीड़ के बीच से बाहर निकाला।


वहीं, ट्रेन की एसी बोगियों का हाल जनरल से बदतर हो गया। छह लोगों की सीट पर 18 लोग सवार हो गए। बोगी के गलियारे से लेकर गेट तक ठसमठस भीड़ रही। आरपीएफ के डंडा चलाने के बावजूद कई यात्री मगध एक्सप्रेस के बंद एसी कोच के दरवाजे पर लटककर सफर करते देखे गए। स्लीपर कोच के एक एक दरवाजे पर दर्जन भर यात्री लटके मिले। ब्रह्मपुत्र, संघमिश्रा और दानापुर पुणे में भी ऐसे ही हालात रहे।


जबकि संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी के समय भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच यात्रियों को उनके आरक्षित बर्थ पर चढ़ाया गया। सबसे ज्यादा भीड़ प्लेटफार्म संख्या आठ पर शाम सवा छह बजे उमड़ी। पटना गया पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए हजारों यात्री प्लेटफॉर्म और रेल की पटरियों पर उतर गए। भीड़ के आगे आरपीएफ व अन्य बल बेबस नजर आए। भभुआ पैसेंजर के प्लेटफॉर्म पर आते ही ट्रेन से उतरने की मारामारी मची वहीं गया जाने वाले यात्री बोगियों पर टूट पड़े। 20 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसे हालात बने रहे।


इधर, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को विभागाध्यक्षों के साथ वॉर रूम पहुंचकर स्टेशनों पर भीड़ और यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाएं जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें