ब्रेकिंग
गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पूर्णिया में निगरानी विभाग की टीम ने अंचल अमीन प्रमोद उरांव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने जमीन की सरकारी मापी करने के बदले घूस मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की।

Bihar Vigilance Raid
गिरफ्त में घूसखोर!
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Vigilance Raid: बिहार के पूर्णिया जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में तैनात सरकारी अंचल अमीन प्रमोद उरांव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अमीन ने एक व्यक्ति से उसकी निजी जमीन की सरकारी मापी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड और अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।




जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना क्षेत्र के माधवनगर गांव निवासी विलास साह अपनी निजी जमीन की सरकारी मापी कराने के लिए काफी समय से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि इसी काम के बदले अंचल अमीन प्रमोद उरांव ने उनसे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।




रिश्वत देने में असमर्थ विलास साह ने इसकी लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग के मुख्यालय में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मामले की प्राथमिक जांच और गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई गई।




शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम गठित की गई। गुरुवार को तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता विलास साह को केमिकल लगे नोट देकर अमीन के पास भेजा गया। आरोप के मुताबिक, प्रमोद उरांव ने रिश्वत की रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्थित एक दुकान पर बुलाया। जैसे ही विलास साह ने 20 हजार रुपये उसे दिए, वहां सादे कपड़ों में तैनात निगरानी टीम के सदस्यों ने उसे घेर लिया और रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।




गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अमीन के हाथ धुलवाए। बताया गया कि केमिकल लगे नोटों के संपर्क में आने के कारण पानी का रंग लाल हो गया। ट्रैप कार्रवाई में इस प्रक्रिया का इस्तेमाल रिश्वत की रकम के संपर्क की पुष्टि के लिए किया जाता है। इसके बाद टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और गिरफ्तार अमीन को अपने साथ पटना ले गई। उसे विशेष निगरानी अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भवानीपुर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने हुई इस कार्रवाई की खबर फैलते ही सरकारी महकमे में हलचल मच गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता