ब्रेकिंग
वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत✦'बाबू, तुमसे ही शादी करूंगा...' कहकर नौवीं की छात्रा को घर से भगाया, फिर नकदी और गहने लेकर फरार हुआ युवक✦दहेज में THAR की डिमांड पड़ी भारी, लड़की वालों ने खिलौने वाली गाड़ी देकर कैंसिल कर दी शादी✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप

Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल

बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के पटना, छपरा, कटिहार और दार्जिलिंग स्थित 4 ठिकानों पर छापा मारा है। कार्रवाई में कैश, गहने और पत्नी के नाम जमीन की जानकारी सामने आई है।

Bihar Vigilance Raid : RWD के धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ने दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा...पत्नी के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित की, विजिलेंस रेड में खुली पोल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Vigilance Raid : बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी की टीम ने एक साथ उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बिहार के पटना, छपरा और कटिहार के अलावा दार्जलिंग के ठिकाने पर की जा रही है। निगरानी की अलग-अलग टीमें इन सभी जगहों पर संपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर दार्जिलिंग में करोड़ों का प्लॉट खरीदा है।


इसको लेकर  निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक चंद्रशेखर सिंह,(कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, गुणवत्ता परीक्षण) छपरा के विरुद्ध लगभग 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी थाना कांड संख्या 121/2026, दिनांक 13.10.2026, धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(b), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


उक्त कांड के अनुसंधान के क्रम में आज दिनांक 15.10.2026 को श्री चंद्रशेखर सिंह से संबंधित निम्नलिखित चार ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है—

1. छपरा स्थित उनका कार्यालय।

2. पटना स्थित सरयुग वमिका अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 103।

3. कटिहार नगर के लोहिया नगर स्थित उनका आवासीय मकान।

4. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला अंतर्गत फनसीदेवा थाना क्षेत्र स्थित ठिकाना।

तलाशी के क्रम में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला अंतर्गत फनसीदेवा थाना क्षेत्र में उनकी पत्नी  श्वेता कुमारी के नाम पर वर्ष 2021 में क्रय की गई कुल 92 डिसमिल (लगभग 31 कट्ठा) भूमि का पता चला है। उक्त भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित बताई जा रही है तथा उसका बाजार मूल्य करोड़ों रुपये होने की जानकारी प्राप्त हुई है। 


उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि का उल्लेख उनके द्वारा विभाग को समर्पित वर्ष 2025-26 की परिसंपत्ति विवरणी (Asset Declaration) में नहीं किया गया है। इस प्रकार, प्रथम दृष्टया उक्त अचल संपत्ति को विभागीय परिसंपत्ति विवरणी में प्रदर्शित नहीं किए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जो जांच की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।


तलाशी के दौरान अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना स्थित आवास से लगभग 3 लाख रुपये नकद तथा कटिहार स्थित आवास से लगभग 2 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, कटिहार स्थित आवास से लगभग 250 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं।


उक्त भूमि के क्रय संबंधी दस्तावेजों, क्रय मूल्य, वर्तमान बाजार मूल्य, वित्तीय स्रोतों तथा परिसंपत्ति विवरणी में भूमि का उल्लेख नहीं किए जाने के कारणों का सत्यापन किया जा रहा है। बरामद नकदी एवं आभूषणों के संबंध में भी आवश्यक जांच की जा रही है।चारों ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है। तलाशी की कार्रवाई पूर्ण होने के पश्चात बरामदगी एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।