ब्रेकिंग
पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

Bihar News : रेलवे ट्रैक पर मिलीं युवक-युवती की लाशें, हत्या या कोई और वजह; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती लाश बरामद की गई है।

Bihar News
युवक -युवती का शव बरामद
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। अब इस घटना को लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। 


दरअसल, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की नग्न लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव ट्रैक पर पड़े थे और घटनास्थल पर कोई कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला। युवक का सिर ट्रेन से कटकर अलग हो गया था, जबकि युवती की लाश ट्रैक के बीच में पड़ी थी। 


बताया जा रहा है कि, समस्तीपुर से रक्सौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सुबह करीब 5:30 बजे शवों को ट्रैक पर देखा और इसकी सूचना जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को दी। इसके बाद मामले की सूचना जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, जाले थाने की पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को दी गई। 


इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों के पास कोई कपड़ा या चप्पल नहीं मिला। जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि युवक और युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। अब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी है।