ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

ये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरल

Bihar Viral News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी गाने पर एक महिला कथित तौर पर पिस्टल लहराती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए हथियार और वीडियो की...

ये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इसकी सत्यता और वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार की जांच शुरू कर दी है.


वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 31 सेकेंड का बताया जा रहा है. इसमें एक महिला कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही है. वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना ‘ये पिया बेचके ना आपन रायफलवा किन द ना चांदी के पायलवा…’ बज रहा है.


गाने के बोल के साथ महिला कभी हाथ में दिखाई दे रहे पिस्टल को कैमरे के सामने लहराती नजर आती है तो कभी चांदी की पायल दिखाती है. इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


मझौलिया की महिला होने की चर्चा

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के किसी गांव की रहने वाली है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक महिला की पहचान और उसके पते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.


यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसे किस उद्देश्य से बनाया गया था. वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अब तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.


असली है या नकली, हथियार की भी होगी जांच

वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार असली पिस्टल है या खिलौना अथवा डमी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. यदि हथियार असली पाया जाता है तो उसके लाइसेंस और महिला के पास उसकी मौजूदगी को लेकर भी जांच की जाएगी.


मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार की भी जांच होगी.