ब्रेकिंग
गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीरBihar News: एक्साइज सुपरिटेंडेंट का गंदा काम...महिला सिपाहियों से करते हैं छेड़खानी-अश्लील हरकत ! BJP विधायक ने खोली पोल तो मद्य निषेध सचिव ने बिठाई जांच...NH-333A पर बदलेगी तस्वीर, 150 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल; खैरा-सोनो के बीच सफर होगा आसानशादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जानगया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीरBihar News: एक्साइज सुपरिटेंडेंट का गंदा काम...महिला सिपाहियों से करते हैं छेड़खानी-अश्लील हरकत ! BJP विधायक ने खोली पोल तो मद्य निषेध सचिव ने बिठाई जांच...NH-333A पर बदलेगी तस्वीर, 150 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल; खैरा-सोनो के बीच सफर होगा आसानशादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जान

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


मृतका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के कटहिया वार्ड संख्या-6 निवासी सकीना खातून, पत्नी फिरोज आलम के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सकीना की शादी करीब चार महीने पहले पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के समय मायके पक्ष की ओर से करीब 1.20 लाख रुपये नकद के अलावा घरेलू जरूरत का सामान भी दिया गया था.


परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी. मांग पूरी नहीं होने पर सकीना को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था. परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने कई बार मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ.


मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने सकीना की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. परिजनों का दावा है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके.


घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे. वहां नवविवाहिता की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए.


सूचना मिलने के बाद लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है.



बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट