ब्रेकिंग
सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

Bihar Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक को जेल की हवा खानी पड़ गई है। हथियार के साथ उसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और उसे दबोच लिया। आखिर कहां से आया था वह हथियार और क्या है पूरा मामला? पूरी खबर पढ़ने के लिए...

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Viral Video: बिहार में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर अपना दबदबा दिखाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद युवक हथियारों के साथ वीडियो और रील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बगहा से सामने आया है, जहां हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.


मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पतिलार गांव का है. सोशल मीडिया पर एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. जांच के दौरान युवक की पहचान हीरामन यादव के पुत्र बालाधन यादव के रूप में हुई.


वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद चौतरवा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया.


हथियार को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब वायरल वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार किसका है और युवक तक वह हथियार कैसे पहुंचा.


पुलिस वीडियो बनाए जाने के कारणों और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर भी युवक से पूछताछ कर रही है. मामले में पुलिस की जांच आगे जारी है.