ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्ष

वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर पटना स्थित VIP प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी संस्थापक मुकेश सहनी समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश क

फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्ष
Ramakant kumar
2 मिनट

Phoolan Devi Shahadat Diwas: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया.


इस मौके पर VIP के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने फूलन देवी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय, शोषण और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने साहस, आत्मसम्मान तथा संघर्ष के जरिए समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती दी.


मुकेश सहनी ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है. अन्याय के खिलाफ लड़ने का उनका साहस आज भी समाज को नई ऊर्जा देता है. उन्होंने कहा कि उनका जीवन यह संदेश देता है कि अन्याय के सामने झुकना नहीं चाहिए और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठानी चाहिए.


उन्होंने कहा कि फूलन देवी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की एक सशक्त विचारधारा हैं. समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा. उनका साहस और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.