ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने फतुआ प्रखंड प्रमुख को दी जीत की बधाई, बोले.. वीआईपी पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने फतुआ प्रखंड प्रमुख के पद पर जीत हासिल करने के लिए श्रुति श्री को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह जीत एक सुयोग्य

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने फतुआ प्रखंड प्रमुख को दी जीत की बधाई, बोले.. वीआईपी पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने फतुआ प्रखंड प्रमुख के पद पर जीत हासिल करने के लिए श्रुति श्री को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह जीत एक सुयोग्य उम्मीदवार की तो है ही, साथ ही महिला सशक्तिकरण की भी जीत है. आगे उन्होंने कहा कि इनके पति आनंद मधुकर वीआईपी पार्टी के एक वरिष्ठ, कर्मठ एवं समर्पित नेता हैं. उनको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं. 


उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है. सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी का मानना हैं की समाज की हमारी आधी आबादी महिलाएं हैं. इनके आगे बढ़े बिना हमारे देश व राज्य का संपूर्ण विकास नही हो सकता. वीआईपी पार्टी बिहार एवं उत्तरप्रदेश दोनो जगहों पर बड़ी संख्या में महिलाओं को राजनीति की क्षेत्र में आगे ला रही है, ताकि महिलाएं अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके.


देव ज्योति ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वीआईपी पार्टी "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी के नेतृत्व में निषाद समाज के साथ अन्य पिछड़े, दलित, गरीब तबके के महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है.

टैग्स