ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर VIP ने बोला हमला, कहा..अतिक्रमण हटाने के नाम पर दबंगई छोड़े सरकार

बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर वीआईपी नेता देव ज्योति ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर उजाड़ने के बजाय उन्हें आवास उपलब्ध कराना चाहिए।

बिहार न्यूज
एनडीए सरकार पर हमला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

‎PATNA: जब से सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से बिहार में लगातार अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। सम्राट सरकार के इस एक्शन पर मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी ने हमला बोला है। कहा है कि ‎सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार 'बुलडोजर' की ही बात करती है। 


विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर दबंगई छोड़े और गरीबों के आशियाना छीनने के बजाए घर मुहैया करें सरकार। अतिक्रमण कहीं तो दरियादिली का नाम है, कहीं दर्द का आगाज है।


विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता देव ज्योति ने आज प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों, दलितों के घरों को उजाड़े जाने को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे दबंगई बताते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार बुलडोजर की ही बात करती है।  

‎

‎उन्होंने कहा कि किसी को भी अपना आशियाना प्यारा होता है। ऐसे में  इन गरीबों की भी सोचे सरकार। कोई मजबूरी में ही वर्षों से गरीब ऐसी जगहों पर अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं।  

‎

‎उन्होंने कहा कि सरकार इन्हें आवासीय सुविधा उपलब्ध करा दे। गरीबों के आशियाना छीनने के बजाए सरकार उनको घर मुहैया कराए। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार जिस अतिक्रमण की बात कर रही है तो जब अतिक्रमण हो रहा था, तब सरकार नहीं थी क्या? उस समय रोका क्यों नहीं गया?  

‎

‎वीआईपी के नेता देव ज्योति ने कहा कि अतिक्रमण कहीं तो दरियादिली का नाम है, कहीं दर्द का आगाज है। कहीं रौबदार लोगों की आवाज है तो कहीं कमजोरों की चीख। कहीं जबरदस्ती का अंदाज है तो कहीं बेबसी का आलम। यह मजबूरी की कहानी है।  

‎

‎उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन क्या गरीबों के आशियाना उजाड़कर ही या उन्हें बेघर करके ही बिहार स्वच्छ प्रदेश बनेगा?