ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

दुर्गापूजा को लेकर 16 से 21 अक्टूबर तक सभी छुट्टियां रद्द, 8 अक्टूबर को डीएम करेंगे विधि-व्यवस्था की समीक्षा

मधुबनी में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम आनंद शर्मा ने 16 से 21 अक्टूबर 2026 तक सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 8 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधि-व्यवस्था

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बिहार में तैयारियां शुरू कर दी गयी है। मधुबनी जिले के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया है।


मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 11 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा, 17 अक्टूबर को महासप्तमी, 18 अक्टूबर को महाअष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी का आयोजन किया जाएगा। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।


इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द करने का आदेश जारी किया है। केवल विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की अनुशंसा पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पर्व अवधि में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था, यातायात, भीड़ प्रबंधन तथा जनसुविधाओं की सतत निगरानी कर सकें।


दुर्गापूजा के अवसर पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में पूजा समितियों के साथ समन्वय, संवेदनशील स्थलों की पहचान, प्रतिनियुक्ति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, विसर्जन मार्ग की सुरक्षा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा पुलिस-प्रशासन के संयुक्त भ्रमण का निर्देश दिया गया है।


जिला पदाधिकारी ने कहा है कि दुर्गापूजा सामाजिक समरसता, आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महापर्व है। सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बना रहे और श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से पर्व का आनंद ले सकें। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को दें।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स