ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल

मधुबनी में नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया। बीते 72 घंटे में नशे की हालत में चाकू मारकर तीन लोगों को घायल किए जाने की घटनाओं के बाद एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में बीते 72 घंटे के दौरान नशे की हालत में चाकू मारकर तीन लोगों को घायल किए जाने की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। शहर में नशेड़ियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए SSP योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों और नशे की हालत में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


इसी अभियान के तहत मधुबनी नगर थाना क्षेत्र समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक सहित शहर के कई इलाकों में पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और नशे की हालत में हंगामा करने वालों को गिरफ्तार कर रही हैं।


बताया जा रहा है कि शहर के एक सिनेमा हॉल में अधिकारियों के मौजूद रहने के दौरान भी नशे की हालत में कुछ लोगों ने उत्पात मचाया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नशेड़ियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया।


मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने विशेष अभियान के दौरान नशे की हालत में उत्पात मचाने के आरोप में 10 लोगों और 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया। बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां होने के कारण नगर थाना की हाजत में जगह कम पड़ गई।


थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात चलाए गए विशेष अभियान में नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को उत्पाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वहीं, पांच वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिलेभर में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों की गिरफ्तारी भी जारी रहेगी।


पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और नशे की हालत में उत्पात मचाने वालों में हड़कंप की स्थिति है।


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट।