ब्रेकिंग
फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेDharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शनफूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेDharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन

Bihar Politics : शपथ लेने के बाद डिप्टी CM विजय चौधरी बोले- नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार, नहीं हो सकता है कोई दूसरा ...

बिहार के डिप्टी CM विजय चौधरी ने शपथ के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ किया कि सरकार आगे भी नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर ही चलेगी। उन्होंने इसे स्थिरता और निरंतरता का संकेत बताया, वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसी दिशा में काम करने की बात दोहराई।

Bihar Politics : शपथ लेने के बाद डिप्टी CM विजय चौधरी बोले- नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार, नहीं हो सकता है कोई दूसरा ...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में नए समीकरणों के बीच उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राज्य की सरकार आगे भी नीतीश कुमार के स्थापित विकास मॉडल पर ही काम करती रहेगी। उन्होंने अपने बयान में न सिर्फ नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया, बल्कि उनकी कार्यशैली और नीतियों को राज्य के विकास का मजबूत आधार बताया।


शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, “मैंने जो आज शपथ ली है, उसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। यह उन्हीं के विश्वास का परिणाम है कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का जो अनुभव मिला है, वही आगे की दिशा तय करेगा।


उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार नीतीश कुमार के रास्ते, उनकी नीतियों, उनके कार्यक्रमों और कार्यशैली को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, “जो रास्ता उन्होंने दिखाया है, हम उसी पर चलने का काम करेंगे। हमने उनके साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है और उसी अनुभव के आधार पर बिहार को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।”


राजनीतिक बदलावों के बीच विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी विजय कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी तरह का भ्रम या असमंजस नहीं है। “अब तक जो नीतीश कुमार का मॉडल था, उसमें भाजपा भी शामिल थी। आज भी स्थिति अलग नहीं है। बिहार के विकास मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य सहयोगी दल भी हैं,” उन्होंने स्पष्ट किया।


इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की तुलना किसी अन्य नेता से नहीं की जा सकती। “नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता। उनकी सोच, उनका काम करने का तरीका और प्रशासनिक दृष्टिकोण अद्भुत है,” उन्होंने कहा।


विजय कुमार चौधरी ने यह भी बताया कि राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्पष्ट किया है कि सरकार नीतीश मॉडल को ही आगे बढ़ाएगी। उनके अनुसार, “सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं, उन्हें ही आगे बढ़ाया जाएगा।”


इस बयान से यह साफ हो गया है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बावजूद नीतिगत निरंतरता बनी रहेगी। सरकार का फोकस विकास योजनाओं को गति देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर रहेगा।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय कुमार चौधरी का यह बयान न सिर्फ सरकार के भीतर स्थिरता का संदेश देता है, बल्कि जनता के बीच भी यह भरोसा पैदा करता है कि विकास की दिशा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। कुल मिलाकर, बिहार की नई सरकार पुराने अनुभव और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रही है।