ब्रेकिंग
दरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनादरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीना

पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी

बिहार के पूर्व विधायक डॉ.संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सएप पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने और अपहरण की धमकी मिली है। उन्होंने कंकड़बाग थाने में शिकायत देकर एफआईआर, तकनीकी जांच और परिवार...

बिहार न्यूज
सुरक्षा की लगाई गुहार
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने व्हाट्सएप के जरिए ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने, जान से मारने और अपहरण की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पटना के कंकड़बाग थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 


लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

डॉ. संजीव कुमार के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 9:22 बजे उनके मोबाइल नंबर पर +91 84768 41620 से व्हाट्सएप संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए तीन दिनों के भीतर ₹1 करोड़ देने की मांग की। आवेदन के मुताबिक, रकम नहीं देने पर जान से मारने, अपहरण कराने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। 


कहा..कहीं से भी उठा लेंगे

शिकायत में कहा गया है कि धमकी भरे संदेश में लिखा गया कि यदि निर्धारित समय के भीतर पैसे नहीं दिए गए तो गैंग के लोग उन्हें कहीं से भी उठा लेंगे। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने उस संदेश का उत्तर दिया, लेकिन उनकी ओर से भेजा गया जवाब AI आधारित ऑटोमेटेड रिप्लाई था। इसके बाद भी दूसरी ओर से बातचीत जारी रही, जिससे उन्हें लगा कि संदेश भेजने वाला कोई वास्तविक व्यक्ति था और धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। 


सुरक्षा की लगाई गुहार


पूर्व विधायक ने अपने आवेदन में पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और तकनीकी जांच कराने, व्हाट्सएप संदेशों की फॉरेंसिक जांच करने तथा रंगदारी और आपराधिक धमकी के मामले में भारतीय कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। शिकायत के साथ व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में संलग्न किया गया है।  संलग्न स्क्रीनशॉट में कथित तौर पर ₹1 करोड़ की मांग, पैसे नहीं देने पर अपहरण की धमकी और उसके बाद की चैट दिखाई देती है। फिलहाल पुलिस के स्तर पर मामले की जांच शुरू होने का इंतजार है।