ब्रेकिंग
नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेनदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वे

'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लोकतंत्र, शांति और दृढ़ता की जीत बताते हुए Gen-Z और आंदोलन में शामिल नागरिकों को बधाई दी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: देशभर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इसी क्रम में शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।


धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को बिहार में छात्रों ने बंद का आह्वान किया था। इसी दौरान यह खबर फैल गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।


सोनम वांगचुक ने क्या कहा?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "यह लोकतंत्र की जीत है। सीधा लोकतंत्र... जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen-Z को बधाई। उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई। अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ने का समय है।" उन्होंने अपने संदेश में छात्रों और युवाओं के आंदोलन की सराहना करते हुए इसे लोकतांत्रिक तरीके से मिली सफलता बताया।


26 दिनों तक किया था भूख हड़ताल

NEET पेपर लीक मामले के बाद सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। बाद में केंद्र सरकार के दो मंत्रियों के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया था। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद वांगचुक की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वही इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी ने भी खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए...



टैग्स