ब्रेकिंग
नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेनदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वे

मुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वे

मुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) होगा। सर्वे टीम प्रभावित परिवारों, उनकी आजीविका और स्थानीय संसाधनों का घर-घर जाकर अध्ययन करेगी।

बिहार न्यूज
जमीन मालिकों के घर आएगी सर्वे टीम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: राज्य में 12 आधुनिक ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बिहार सरकार विकसित करने जा रही है। इसका मुख्य उद्धेश्य प्रमुख शहरों पर बढ़ती आबादी के बोझ को कम करना है और सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत बड़े शहरों के बाहरी हिस्सों में पूरी तरह से नए, आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बसाए जाएंगे। पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में भी इस परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। 


मुजफ्फरपुर के नियोजित विस्तार और आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। मुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन कराया जाएगा।


नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सामाजिक प्रभाव आकलन का अध्ययन जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत सर्वे टीम प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी जुटाएगी।


घर-घर जाकर होगा सामाजिक प्रभाव का अध्ययन

भूमि अधिग्रहण से पहले गठित सर्वे टीम प्रभावित परिवारों, उनकी आजीविका, सामाजिक संरचना, स्थानीय संसाधनों और परियोजना से पड़ने वाले संभावित सामाजिक प्रभाव का आकलन करेगी। अध्ययन की रिपोर्ट के आधार पर आगे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत संचालित होगी।


ऋण के माध्यम से होगी वित्तीय व्यवस्था

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास और भूमि क्रय के लिए आवश्यक पूंजी की व्यवस्था बाजार से ऋण लेकर की जाएगी। इस ऋण की भरपाई संबंधित प्राधिकरण व्यावसायिक एवं विकसित भूखंडों की बिक्री, लीज और अन्य शुल्कों से करेगा। हालांकि, बाजार से ऋण लेने से पहले राज्य सरकार की स्वीकृति अनिवार्य होगी। जरूरत पड़ने पर आधारभूत संरचना और टाउनशिप के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।


इन राजस्व गांवों में प्रस्तावित है कोर एरिया

तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के कोर क्षेत्र में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी और मड़वन प्रखंड के कई राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। इनमें आरिजपुर, मकदूमपुर कोदाना, बोरवाड़ा, चक हारून, मड़वन खुर्द, बिशुनपुर गोविंद, भटौना, खलिलपुर और मंसूरपुर चमरुआ प्रमुख रूप से शामिल हैं। परियोजना के लागू होने के बाद इन क्षेत्रों में आधुनिक शहरी सुविधाओं का विकास, बेहतर सड़क नेटवर्क, आवासीय और व्यावसायिक ढांचे के निर्माण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।

टैग्स