ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Dharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न

NEET पेपर लीक विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। पटना से लेकर राज्य के कई जिलों तक छात्र सड़कों पर उतरे और अपनी खुशी के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कई जगहो

Dharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Dharmendra Pradhan Resignation:  बिहार बंद के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राज्यभर में छात्रों के बीच खुशी का माहौल है. नीट प्रश्नपत्र लीक, छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच छात्रों ने कई जिलों में जश्न मनाया.


पटना में डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और ‘जीत गए’ के नारे लगाए. छात्रों का कहना है कि लंबे समय से वे नीट प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे थे. इस्तीफे की खबर के बाद छात्रों ने इसे अपने आंदोलन की बड़ी जीत बताया.


पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, छपरा, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय और मोतिहारी में भी छात्रों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. कई जगहों पर छात्र सड़कों पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया.


जमुई में राजद के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्र आंदोलन के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी. इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में खुशी देखी गई.


मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भी छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई. भागलपुर और पूर्णिया में छात्र संगठनों से जुड़े युवाओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन आंदोलन के बाद सरकार को छात्रों की मांगों पर ध्यान देना पड़ा.


गया, छपरा और बेगूसराय में भी छात्रों ने नारेबाजी कर अपनी खुशी जताई. वहीं लखीसराय और मोतिहारी में छात्र संगठनों ने कहा कि नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.


बिहार बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान तनाव की स्थिति भी बनी. पटना, छपरा और लखीसराय समेत कुछ जिलों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बनी और पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बावजूद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद छात्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.