ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

SVU RAID : विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी रवि कुमार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

SVU RAID :रवि कुमार ने शिकायतकर्ता से तय राशि ली निगरानी इकाई की टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।

SVU RAID
SVU RAID
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SVU RAID : विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कर्मचारी ने जमीन से जुड़े एक मामले के निपटारे के लिए शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी इकाई को दी, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की और ट्रैप की योजना बनाई।


जानकारी के अनुसार जैसे ही रवि कुमार ने शिकायतकर्ता से तय राशि ली निगरानी इकाई की टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और साक्ष्य जुटाने के बाद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।


शिकायत की जांच और सत्यापन इकाई के अधिकारियों द्वारा किया गया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 17 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक लव कुमार और पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। टीम ने रवि कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इधर, इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में आमतौर पर कार्यों के लिए कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है। ऐसे में निगरानी इकाई की यह पहल भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें