ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर

वैशाली में NH-139W फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल पर काम के दौरान लॉन्चर अचानक नीचे गिर गया, जिससे छह कर्मचारी घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली के लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एनएचएआई के एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन मार्ग पर गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल पर काम के दौरान अचानक लॉन्चर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं।



हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव की कोशिश शुरू की। जख्मी कर्मचारियों को आनन-फानन में लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में छह घायल कर्मचारियों का इलाज किया गया। वहीं, दो कर्मियों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।



लॉन्चर गिरने की खबर फैलते ही निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लॉन्चर तकनीकी खराबी, निर्माण में चूक या किसी अन्य वजह से गिरा।



हादसे ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आने की उम्मीद है। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता