ब्रेकिंग
ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी

बिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तार

Bihar Crime News: दरभंगा में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस वाहन को ट्रैक्टर और जेसीबी से घेरा गया और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा जिले के रैयाम थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।



जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोल में छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 लीटर देसी शराब बरामद की। इसी दौरान शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया।



बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन को ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से घेरने के बाद पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।



घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी महावीर सहनी समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता