ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

विधान परिषद के नए सदस्यों का शपथ आज, मुकेश सहनी समेत 7 का कार्यालय हुआ खत्म

PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सात सदस्यों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होगा। दरअसल, इन सभी सदस्यों का आज यानी शुक्रवार को शपथग्रहण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री ता

विधान परिषद के नए सदस्यों का शपथ आज, मुकेश सहनी समेत 7 का कार्यालय हुआ खत्म
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सात सदस्यों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होगा। दरअसल, इन सभी सदस्यों का आज यानी शुक्रवार को शपथग्रहण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहेंगे। 



विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सातों नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। आपको बता दें, इन सदस्यों में भाजपा से अनिल शर्मा और हरि सहनी, जदयू से रवींद्र प्रसाद सिंह और आफाक अहमद खां, राजद से कारी सोहेब, मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय शामिल हैं, जो आज अपने पद की शपथ लेंगे। 



गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के 7 विधान पार्षदों का कार्यकाल 21 जुलाई को खत्म हो गया था। इनमें जदयू से मो. कमर आलम, गुलाम रसूल बलियावी, रोजिना नाजिश, रणविजय कुमार सिंह और सीपी सिन्हा, भाजपा से अर्जुन सहनी और भाजपा के सहयोग से विधान पार्षद बने वीआईपी नेता मुकेश सहनी शामिल हैं। चूंकि 7 सीट के लिए सात ही उम्मीदवारों का ही नामांकन हुआ था इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ने से भाजपा से 2, जदयू से 2 और राजद से 3 प्रत्याशियों की जीत तय हुई थी। गौर करने वाली बात तो ये है कि वीआईपी का विधानपरिषद में अब अस्तित्व ही खत्म हो गया।