ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

विधान परिषद चुनाव : भागलपुर-बांका सीट पर एकजुट है NDA, विजय सिंह का प्रचार अभियान है जारी

BANKA : विधान परिषद चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. वह लगातार चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. बांका-भागलपुर स्थानीय कोठेवाली विधान परिषद सीट से जेडीयू ने व

विधान परिषद चुनाव : भागलपुर-बांका सीट पर एकजुट है NDA, विजय सिंह का प्रचार अभियान है जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : विधान परिषद चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. वह लगातार चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. बांका-भागलपुर स्थानीय कोठेवाली विधान परिषद सीट से जेडीयू ने विजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. विजय कुमार सिंह लगातार भागलपुर और बांका में अलग-अलग बैठकों में शामिल हो रहे हैं. उनके लिए बांका से सांसद गिरधारी यादव ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. सबसे अच्छी बात यह है कि भागलपुर और बांका में एनडीए पूरी तरीके से एकजुट नजर आ रहा है.


भागलपुर में आयोजित एनडीए की बैठक में विजय सिंह के साथ स्थानीय सभी विधायक भी मौजूद रहे हैं. लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और विजय कुमार सिंह क्षेत्र के विकास और पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान के नाम पर समर्थन मांग रहे हैं.


विजय कुमार सिंह आज मुंगेर भी पहुंचे और वहां बीजेपी उम्मीदवार संजय प्रसाद के नामांकन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बिहार में पंचायती राज्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की. विजय कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने वास्तव में गांव की सरकार की परिकल्पना को स्थापित किया है. और अब मजबूत जनप्रतिनिधियों को चुनकर सदन में भेजने का काम पंचायती राज प्रतिनिधियों को करना है.