ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

वायुसेना केंद्र की तस्वीर लेते युवक गिरफ्तार, खुद को बता रहा पत्रकार, दुबई भेजता था फोटो

DARBHANGA : दरभंगा वायुसेना केंद्र के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक वायुसेना केंद्र की तस्वीर ले रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA :  दरभंगा वायुसेना केंद्र के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक वायुसेना केंद्र की तस्वीर ले रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी और उस हिरासत में ले लिया गया. 

पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को यू-ट्यूब पत्रकार बताते हुए अपना नाम मोहमद इरफान बताया है. उसने अपना घर दरभंगा के नाका पांच गांव में बताया है. पुलिस को उसने बताया कि उसका बड़ा भाई दुबई में रहता है और वह फोटो लेकर उसी को भेजता है. 

मामले की जानकारी मिलते ही वायु सेना के अधिकारी और  स्थानीय पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. वहीं संदिग्ध युवक के बारे में सूचना मिलते ही इंटलीजेंस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं और युवक से पूछताछ कर रहे हैं. एसएसपी बाबू राम ने युवक के बारे में छानबीन के लिये केवटी पुलिस को आदेश दे दिया है. युवक का घर और पूरा बायोडेटा खंगाला जा रहा है. 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता