ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

वज्रपात की चपेट में आने से घर के दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक

AURANGABAD: तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से औरंगाबाद में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में मगध मेडिकल

वज्रपात की चपेट में आने से घर के दो युवकों की मौत, एक की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: तेज आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से औरंगाबाद में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घटना  कासमा थाना क्षेत्र के बासर बिगहा गांव का है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।


मृतक की पहचान बासर बीघा गांव निवासी सुखदेव विश्वकर्मा के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक की पहचान इसी गांव के वीरेंद्र विश्वकर्मा के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के तौर पर हुई है। बुरी तरह से घायल रवि को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कासमा पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। एक साथ दो सहोदर भाइयों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता