ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

वैशाली सिक्स लेन पुल हत्याकांड का खुलासा, जिगरी दोस्तों ने रची थी अंशुमान की हत्या की साजिश

वैशाली के सिक्स लेन पुल पर अंशुमान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। दो करीबी दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या से पहले घर पर बम और गोली से हमला हुआ था।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पर 19 अगस्त को युवक अंशुमान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का वैशाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मृतक अंशुमान के करीबी दोस्त ही निकले।


वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंशुमान की हत्या कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि इसकी साजिश काफी पहले से रची जा रही थी।


हत्या से पहले घर पर हुआ था बम और गोली से हमला

एसपी ने बताया कि हत्या से करीब दो सप्ताह पहले आरोपियों ने अंशुमान के घर पर बम और गोली से हमला किया था। उस हमले में अंशुमान बाल-बाल बच गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार उसकी हत्या की फिराक में थे। जांच में सामने आया कि अंशुमान का करीबी दोस्त रौशन इस हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभा रहा था। घटना वाले दिन वह अंशुमान के साथ बाइक पर था और रास्ते भर अन्य आरोपियों को उसकी लोकेशन देता रहा।


सिक्स लेन पुल पर गोलियों से भून डाला

पुलिस के अनुसार, जैसे ही अंशुमान कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पाया नंबर-32 के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंशुमान की मौके पर ही मौत हो गई।


पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह

एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि इस हत्याकांड की जड़ वर्ष 2024 की पुरानी रंजिश है। गिरफ्तार आरोपी अभिनय पर 2024 में गोली चली थी। उस घटना में अंशुमान की भी भूमिका होने का आरोप था, हालांकि केस में उसका नाम नहीं आया था। इसी बात को लेकर अभिनय अंशुमान से नाराज था और उसकी हत्या की योजना बना रहा था।


दोस्त ही बन गए दुश्मन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस मामले में नामजद आरोपी रोहित की गिरफ्तारी करीब दो महीने पहले हुई थी और उसकी गिरफ्तारी में भी अंशुमान की भूमिका थी। इसी कारण अंशुमान के कई पुराने दोस्त उसके दुश्मन बन गए और सभी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।


हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अभिनय को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक, अभिनय का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।