ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को अपना रास्ता बदलना होगा।

bihar
राजद सुप्रीमों पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राह को जिस दिन छोड़ देगा उसी दिन देश से पूरे आतंकवाद का सफाया हो जाएगा। और लोग अमन चैन की सांस लेंगे। यह बातें डिप्टी सीएम ने हाजीपुर के सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया ।


दरअसल हाजीपुर में मीडिया कर्मियों के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश से आतंकवाद की खात्मा को लेकर सवाल किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को अपना रास्ता बदलना होगा।


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव जिस दिन अपने पिता के राह से हटकर अपराध, आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हो जाएंगे। देश का आधा समस्या उसी दिन समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद के मानसिकता के लोग के संरक्षण के कारण यह चारों बीमारियां बिहार और देश के अंदर जीवित है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन मिलने के कारण यह पुष्ट होता है। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि राजद और कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीतिक से कहीं ना कहीं बीमारी महामारी के रूप में फैलती है। इस दौरान हाजीपुर क्षेत्रीय विधायक अवधेश सिंह समेत अन्य कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता