ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

वैशाली में 13 लाख लूटकर अपराधी फरार, कुरियर ऑफिस में दिनदहाड़े लूट

VAISHALI : बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. क्रिमिनलों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां अप

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. क्रिमिनलों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां अपराधी 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. कुरियर ऑफिस में अपराधियों ने दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात वैशाली जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां नाका नम्बर 3 क़े पास कुरियर ऑफिस में दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक कुरियर कंपनी में कर्मी काम में लगे हुए थे. इस दौरान कुछ अपराधी अचानक से ऑफिस में आ धमके. उन्होंने सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और रुपये लूटकर फरार हो गए.


वारदात के बाद से घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन टाउन थाना की टीम मौके पर पहुंची है. नगर डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट के कुरियर ऑफिस से 13 लाख की लूट हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स