ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और चचेरा भाई घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर बाजार स्टेशन मार्ग पर सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक कुंदन कुमार की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और चचेरा भाई घायल हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर बाजार स्टेशन मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लहपुर चकफूल गांव निवासी कुंदन कुमार (25), पिता मूरत पासवान के रूप में हुई है।



जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार अपनी पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई सनी पासवान (लगभग 15 वर्ष), पिता सूरत पासवान भी बाइक पर सवार था। इसी दौरान बिदुपुर बाजार स्टेशन मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चचेरा भाई सनी पासवान घायल हो गए।



घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सनी पासवान को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया गया। कुंदन की पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सैदपुर चौक के समीप हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।



सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। पुलिस के प्रयास से जाम हटाने और स्थिति सामान्य कराने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता