ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

देश में आज ट्रेड यूनियन की हड़ताल, बिहार में RJD भी सड़क पर उतरी

PATNA : ट्रेड यूनियंस की तरफ से बुलाई गई हड़ताल का असर आज देश भर में देखने को मिल रहा है. बिहार में ट्रेड यूनियन की हड़ताल को विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है. आरजेडी के कार्यकर्ता भी सुबह से कई

देश में आज ट्रेड यूनियन की हड़ताल, बिहार में RJD भी सड़क पर उतरी
Anamika
2 मिनट

PATNA : ट्रेड यूनियंस की तरफ से बुलाई गई हड़ताल का असर आज देश भर में देखने को मिल रहा है. बिहार में ट्रेड यूनियन की हड़ताल को विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है. आरजेडी के कार्यकर्ता भी सुबह से कई जगहों पर सड़क पर उतरकर बंद को सफल बना रहे हैं. आरजेडी के अलावे माले ने भी बंद का समर्थन किया है और उनके कार्यकर्ता भी ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर बंद करा रहे हैं.

ट्रेड यूनियंस का दावा है कि आज की हड़ताल में तकरीबन 26 करोड़ वर्कर काम नहीं करेंगे जिसकी वजह से लगभग हर क्षेत्र में कामकाज प्रभावित होगा. हड़ताल में बैंक भी शामिल हैं, लिहाजा बिहार में आज बैंक बंद है. राज्य के अंदर बैंकों की कुल 6088 शाखाएं बंद होने की वजह से 4 लाख करोड का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है.

राज्य भर में भारतीय स्टेट बैंक को छोड़ सभी बैंकों में काम प्रभावित रहेगा. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ कुमार अरविंद ने बताया कि देशभर के नौ सेंट्रल ट्रेंड यूनियन की तरफ से बुलाये गए हड़ताल में उनका संगठन शामिल है. देशभर के अलग-अलग सेक्टर के कुल करीब 26 करोड़ कामगार हड़ताल पर हैं. राज्य में बैंक के यूनियन में मुख्य रूप से ऑल इंडिया बैंक, ऑफिसर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन और बेफी से जुड़े बैंककर्मी शामिल रहेंगे. सभी यूनियन हड़ताल में मुख्य रूप से बैंक के निजीकरण न होने, मजदूरों के खिलाफ कानून न बनाने पर रोक लगाने, कृषि बिल में सुधार और बेरोजगारी भत्ता देने समेत अन्य मांगों पर आवाज बुलंद करेंगे.