ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सोनपुर मेला आज से.. डिप्टी सीएम सुशील मोदी करेंगे उद्घाटन

SARAN : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आज से शुरू हो रहा है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज शाम 5 बजे सोनपुर मेला का उद्घाटन करेंगे। सोनपुर मेले को लेकर सभी तरह की तैयार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SARAN : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आज से शुरू हो रहा है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी आज शाम 5 बजे सोनपुर मेला का उद्घाटन करेंगे। सोनपुर मेले को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 32 दिनों तक चलने वाला यह मेला अपने आप में ऐतिहासिक होगा। वैशाली जिला प्रशासन ने सोनपुर मेले को लेकर अभूतपूर्व प्रशासनिक इंतजाम किए हैं। 


सोनपुर मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल का कार्यक्रम भी होगा। सोनपुर मेले में पर्यटन विभाग की तरफ से बनाए गए मुख्य मंच में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावे कुश्ती, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का भी आयोजन होगा। पशु बाजार के अलावे मेले में कई अन्य आकर्षण होंगे लेकिन इस बार चिड़िया बाजार पर रोक लगा दी गई है। 


सोनपुर मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की बात करें तो लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगे। 450 पुलिस पदाधिकारी और 11 डीएसपी भी मेले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से मेले के हर हिस्से पर निगरानी रखी जाएगी।