ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार का एक्सीडेंट, दो बच्चे की मौत

VAISHALI: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले की है। यहां महुआ-देसरी रोड पर गुरुवार सुबह भदवास पंचायत के अलीपुर मुकुन्द गांव के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही एक कार का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में दो

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार का एक्सीडेंट, दो बच्चे की मौत
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले की है। यहां महुआ-देसरी रोड पर गुरुवार सुबह भदवास पंचायत के अलीपुर मुकुन्द गांव के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही एक कार का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में दो बच्‍चों की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, घटना की चपेट में आए दूल्‍हा-दुल्‍हन भी घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक बच्‍चे की पहचान स्‍थानीय संतोष राय और मनोज राय के बेटे के रूप में की गई है। 


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह महुआ-देसरी सड़क के अलीपुर भदवास गांव वार्ड नंबर छह में आंगनबाड़ी केंद्र पर संतोष राय का चार साल चार का बेटा और मनोज राय का पांच साल का बेटा पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान सामने से रही बाइक को बचाने के चक्कर में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार का एक्सीडेंट हो गया। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ सड़क दो बच्चे जा रहे थे, जिसे कार ने रौंद दिया। दोनों बच्‍चों की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं कार में बैठे दूल्‍हा-दुल्‍हन भी घायल हो गए हैं और उन्हें कई जगहों पर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चों के परिजन रट बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्‍साए ग्रामीणों ने रोड जामकर हंगामा शुरू कर दिया। महुआ पुलिस के साथ सीओ समेत अन्‍य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 

टैग्स