ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

कोहरे का कहर : पटना से जोगबनी जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, 12 घायल

VAISHALI : पूरे बिहार में कोहरे का कहर जारी है. घने कोहरे के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला हाजिपुर के सदर थाना इलाके के पुलिस लाइन की

कोहरे का कहर : पटना से जोगबनी जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, 12 घायल
Anamika
2 मिनट

VAISHALI : पूरे बिहार में कोहरे का कहर जारी है. घने कोहरे के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला हाजिपुर के सदर थाना इलाके के पुलिस लाइन की है, जहां पटना से जोगबनी जा रही बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर एनएच 22 पर पलट गई. 

इस हादसे में एक बस यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

बस यात्रियों ने बताया कि घने कोहरे के बाद भी ड्राइवर बस को तेज गति चला रहा था. इसी दौरान बस अचानक पलट गई. हादसे के बाद पुलिस के आला  अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज का जायजा लिया. मृतक बस यात्री की पहचान अररिया के रहने वाले दशरथ साह के रूप में हुई है. वहीं उनकी पत्नी उषा देवी गंभीर रुप से घायल हुई हैं.