ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, DJ ट्रॉली के चपेट में आने से नाबालिग की मौत

Bihar News: वैशाली नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के निकट रामनवमी शोभा यात्रा में बज रहे डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की म

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: वैशाली नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के निकट रामनवमी शोभा यात्रा में बज रहे डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत हो जाने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। हादसे के बाद डीजे ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक निवासी मनोज पासवान के 12 वर्षीय पुत्र चिन्टी कुमार बताया गया है। 


जानकारी के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा राजेंद्र चौक होते हुए जैसे ही थाना चौक के करीब पहुंचा थाना चौक के पास शोभा यात्रा में बज रही डीजे ट्रॉली के चपेट में एक किशोर आ गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने किशोर को मृत्यु घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही से हुई है। शोभा यात्रा के दौरान डीजे ट्रॉली पर रोक लगाया गया था। फिर शोभा यात्रा में डीजे ट्रॉली कैसे बज रही थी। प्रशासन यदि एक्टिव रहती तो यह हादसा नहीं होता। 


नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है। पुलिस पता कर रही है कि किस संगठन का शोभायात्रा जा रहा था और उसमें किस कंपनी का डीजे ट्रॉली बज रहा था। पुलिस ने किशोर के शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।


इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने आए किशोर की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता