ब्रेकिंग
डॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरीअगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलडॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरीअगर मुझसे शादी नहीं की तो... शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाकर प्रेमी ने गला काटाBihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइल

BIHAR: पति-पत्नी चला रहे थे चोर गिरोह, लालगंज पुलिस ने किया खुलासा, बबली गिरफ्तार बंटी हुआ फरार

लालगंज थाना पुलिस ने पति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पत्नी गिरफ्तार हुई जबकि पति फरार हो गया। घर से भारी मात्रा में चोरी का सामान और कारतूस बरामद हुए।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: लालगंज थाना पुलिस ने पति-पत्नी द्वारा संचालित एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह की महिला सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के घर से भारी मात्रा में चोरी का सामान और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी ‘बंटी-बबली’ की तरह मिलकर चोरी के इस गिरोह को चला रहे थे।


इस संबंध में लालगंज के एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव निवासी रामप्रीत सहनी के घर में बड़ी मात्रा में चोरी का सामान रखा गया है और वहां उसका बंटवारा किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।


पुलिस टीम ने बिलनपुर गांव स्थित रामप्रीत सहनी के घर पर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही पांच से छह की संख्या में अपराधी मौके से फरार हो गए, लेकिन छापेमारी के दौरान पुलिस ने रामप्रीत सहनी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि उसका पति अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लालगंज थाना क्षेत्र के गंज इलाके में चोरी और गृहभेदन की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी कर लाए गए सामान को वह घर में छुपाने और बाद में ठिकाने लगाने का काम करती थी। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि फरार आरोपी रामप्रीत सहनी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी चोरी के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मुन्ना खान की रिपोर्ट