ब्रेकिंग
नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत

लालगंज के पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर की पिटाई का CCTV फुटेज आया सामने, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

वैशाली के लालगंज में पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर के साथ धनतेरस की शाम हुई कथित मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और उन्हें खींचकर ले जाने की तस्वीरें दिख रही हैं। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियो

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: लालगंज के पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर के साथ धनतेरस की शाम हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। तिनपुलवा चौक स्थित उनकी टायर दुकान के आसपास लगे अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना की तस्वीरें कैद हुई हैं। सामने आए फुटेज में पुलिसकर्मियों की कथित मारपीट की कई तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।


 सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दिलीप ठाकुर और एक दरोगा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। इसी दौरान अचानक विवाद बढ़ता है और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। फुटेज में इसके बाद दिलीप ठाकुर को सड़क पर पटककर पीटते हुए देखा जा सकता है। 


इतना ही नहीं, कई पुलिसकर्मी उन्हें खींचकर हाजीपुर की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे कैमरे के फुटेज में भी दूसरी जगह ले जाकर उनके साथ दोबारा मारपीट किए जाने की तस्वीर सामने आई है। यानी घटना के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट कई कैमरों में कैद हुई है।


 मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ गोपाल मंडल ने खुद घटनास्थल के आसपास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और जांच-पड़ताल के लिए उन्हें अपने मोबाइल में सुरक्षित किया।


वहीं, पीड़ित पक्ष ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से घटना की तस्वीरें स्पष्ट हो रही हैं। उन्होंने एसपी और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जाहिर की कि फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि 6 नवंबर को धनतेरस की शाम करीब पांच बजे तिनपुलवा चौक स्थित दिलीप ठाकुर की टायर दुकान के समीप खड़ी एक गाड़ी को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से बहस हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ गोपाल मंडल ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया था। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सवाल यह है कि फुटेज में दिख रही घटना की जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है?